बेनीपट्टी (मधुबनी) : बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी अश्विनी झा का लगभग 55 वर्ष की आयु में रविवार की दोपहर निधन हो गया। वे बेनीपट्टी से प्रतिष्ठित अखबार के लिए पत्रकारिता में भी सक्रीय रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी झा विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे, इसी क्रम में रविवार की सुबह उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए मधुबनी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया। 

1

दिवंगत अश्विनी झा अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनकी पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री हैं।  उनके निधन पर भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, पूर्व विधायक भावना झा, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, भाजपा नेता डॉ बी झा मृणाल, शिक्षाविद डॉ संत कुमार चौधरी, प्रमुख सोनी देवी, पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा, उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी, पूर्व उप प्रमुख राम विनय प्रधान, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, नगर पार्षद मंजू देवी, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, रुपन साह, कांग्रेस नेता नलिनी रंजन झा, सीपीआई नेता आनंद झा, कृपानंद झा आज़ाद, 

2

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, जदयू अध्यक्ष प्रदीप झा बासु, राजद अध्यक्ष रामवरण राम, बीजेपी मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, रणधीर ठाकुर, प्रो. योगानंद झा, प्रो. मदन लाल कर्ण, गोविन्द झा, प्रो. भवानंद झा, प्राचार्य राम नारायण झा, प्रो. ब्रह्म कुमार झा, प्रो. उदेश्वर कुमार यादव, प्रो. कमलेश्वर ठाकुर, प्रो. महानंद झा, कांग्रेसी नेता मिहिर झा, बैद्यनाथ झा, पैक्स अध्यक्ष योगीनाथ मिश्र सहित अन्य ने शोक संवेदना प्रकट की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post