BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के उच्चैठ स्थित भगवती स्थान के मछली गेट के समीप बसबरिया-मल्हामोर मुख्य सड़क पर रविवार को एक यात्री बस की ठोकर से बस चालक समेत पांच लोग घायल हो गये।

1

घायल होनेवालों में चालक के अलावे चार महिलायें बताई जा रहीं हैं। वहीं यात्री बस का चालक भी घायल हो गया। घायलों में उच्चैठ गांव निवासी सत्तो धनकार की पत्नी गीता देवी (41), प्रमोद धनकार की पत्नी मनीषा देवी (26), गणेश धनकार की पत्नी सोनी देवी (25 वर्ष) व महेंद्र धनकार की पुत्री पूजा कुमारी (12 वर्ष) एवं यात्री बस के चालक मनोज कुमार यादव शामिल है। 

सभी घायलों का इलाज बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं यात्री बस के जख्मी चालक का इलाज पुलिस की अभिरक्षा में चल रहा है।बेनीपट्टी थाना पुलिस ने दुर्घटना के बाद उच्चैठ पहुंच कर यात्री बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ी करवा दी है बताया जा रहा है कि नील कमल यात्री बस मधवापुर से दरभंगा की ओर जा रही थी।  इस दौरान उच्चैठ मछली गेट के समीप डीजे पर बज रहे गीत के धून पर उच्चैठ गांव की सभी जख्मी महिलाओं के साथ अन्य महिलाएं भी नृत्य कर रहीं थीं। 

2

इस दौरान अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया और बस अनियंत्रित होकर डीजे वाहन में ठोकर मार दी। जिसके कारण डीजे वाहन से नृत्य कर रहीं महिलाओं को ठोकर लग गई और चारों महिलाएं घायल हो गईं। हालांकि घायल महिलाओं ने बस से ही उनलोगों को ठोकर लगने की बात बताई है। महिलाओं को ठोकर लगने के बाद बस चालक बस से उतरकर भागने लगा। जिसको स्थानीय लोगों ने खदेड़कर धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी।

जिससे बस का चालक भी घायल हो गया. वहीं घायल महिलाओं ने बताया कि चालक ठोकर लगने के बाद बस से उतरकर भागने के दौरान जमीन पर गिर पड़ा। जिससे चालक घायल हो गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post