बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने शुक्रवार को बेनीपट्टी के दामोदरपुर पंचायत के आहपुर गांव के महदैई तालाब घाट का उद्घाटन किया। तालाब घाट का निर्माण सीएम क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब साढ़े छह लाख के लागत से कराई गई है।

1

तालाब घाट के उद्घाटन के मौके पर पहुँचे एमएलसी घनश्याम ठाकुर को ग्रामीणों ने पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया गया। एमएलसी ने नारियल फोड़कर उद्घटान कर घाट का जायजा लिया।

इस दौरान एमएलसी ने कहा कि, दामोदरपुर और आहपुर के लिए ये तालाब काफी महत्वपूर्ण है। यहां सभी मांगलिक कार्य होता है। घाट नहीं होने से यहां लोगों को परेशानियां होती थी। जिसको देखते हुए घाट का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि, बिहार ही नहीं, पूरे देश में एनडीए गठबंधन मजबूत है और मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए 400 सीट का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी के कार्यकाल में किये गए कार्यो का उल्लेख किया।

2

मौके पर गोविंद नारायण झा, राजू मिश्र, कालिकांत मिश्र, कुलानंद मिश्र, नवोनाथ मिश्र, पंचायत समिति सदस्य आशुतोष झा, मोहन मिश्र, सरपंच संतोष झा, मंडल अध्यक्ष अरेर शिवशंकर पांडेय, संतोष झा, विमल झा, डॉ बागीश कांत झा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post