बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंधीर खन्ना ने बेनीपट्टी नगर पंचायत के गिरिधारी झा मुन्ना को किसान मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष श्री खन्ना ने गिरधारी झा के मनोयन पर बधाई देते हुए कहा है कि इनके मनोयन से पार्टी को हर स्तर पर मजबूती प्रदान होगी। 

1

गिरधारी झा मुन्ना वर्षो से भारतीय जनता पार्टी में बतौर कार्यकर्ता काम करते रहे है। खासकर, बेनीपट्टी प्रखंड में भाजपा के हर कार्यक्रम में सहभागिता को सफल बनाने में जुटे रहते है। 

2

उधर, गिरिधारी झा मुन्ना के मनोनीत होने पर मधुबनी सांसद डॉ अशोक यादव, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, रंधीर ठाकुर, मुखिया सह भाजपा नेता डॉ शैलेन्द्र झा, मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, विमल झा, राजीव देव, जयसुन्दर मिश्र, शालिग्राम झा, चंदन ठाकुर, संतोष झा, उमाशंकर गुप्ता आदि ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post