बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम बनाई है। नये टीम में मधुबनी जिला के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद खुशबू कुमारी को प्रदेश कमेटी में कार्यसमिति सदस्य के पद पर मनोनीत किया है।
1
खुशबू कुमारी कई सालों तक भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर थी। श्रीमती कुमारी ने जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद महिला मोर्चा को हर ब्लॉक में एक्टिव कर दिया था।
2
खुशबू कुमारी ने बताया कि, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता के भरोसे व विश्वास को हर हाल में कायम रखेंगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट की है।
उधर, खुशबू कुमारी के प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर भाजपा के एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, पूर्व मंत्री सह एमएलए जीवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सह एमएलए नीतीश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूनम मलिक, महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किरण देवी, गोविंद झा, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पिंटू झा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, संतोष झा, उमाशंकर गुप्ता, भास्कर चौधरी आदि नेताओं ने बधाई दी है।
Follow @BjBikash