बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव का तलवार लटक गया है। 26 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख सोनी देवी व उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी के खिलाफ संयुक्त हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव लगा दिया है। 

1

पंचायत समिति सदस्य आशुतोष कुमार झा, रजिया देवी, किरण कुमारी, वंदना कुमारी, सदरे आलम, सुधीर कुमार मिश्र, रानी कुमारी सहित 26 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर विशेष बैठक बुलाने की मांग की है।

2

सदस्यों ने कहा है कि पंचायत समिति सदस्यों की बैठक ससमय नहीं आहूत की जाती है। प्रखंड में संचालित विकासात्मक योजनाओं में अभिरुचि नहीं रखने सहित कई अन्य बिंदुओं पर आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को विशेष बैठक आहूत की गई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post