बेनीपट्टी : डॉ नीलाम्बर चौधरी कॉलेज, बेनीपट्टी के पूर्व प्राचार्य व समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रह्म कुमार झा की धर्मपरायण माता सोहनी देवी का बुधवार को निधन हो गया। 94 वर्ष की आयु में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अपने पैतृक घर पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से अत्यधिक बीमार थी। बुधवार की दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके बड़े पुत्र सीताकांत झा ने मुखाग्नि दी।

1

दिवंगत सोहनी देवी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। बड़े पुत्र सीताकांत झा, मंझले पुत्र प्रो. ब्रह्म कुमार झा, छोटे पुत्र प्रो. सतानंद झा व पुत्री यमुना देवी हैं। उनके निधन पर भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, पूर्व विधायक भावना झा, पूर्व विधायक रामशीष यादव, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, 

2

पूर्व विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, शिक्षाविद डॉ संत कुमार चौधरी, प्रमुख सोनी देवी, पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा, उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी, पूर्व उप प्रमुख राम विनय प्रधान, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, नगर पार्षद मंजू देवी, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, रुपन साह, कांग्रेस नेता नलिनी रंजन झा, सीपीआई नेता आनंद झा, कृपानंद झा आज़ाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, जदयू अध्यक्ष प्रदीप झा बासु, राजद अध्यक्ष रामवरण राम, बीजेपी मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, रणधीर ठाकुर, प्रो. योगानंद झा, प्रो. मदन लाल कर्ण, गोविन्द झा, प्रो. भवानंद झा, प्राचार्य राम नारायण झा, प्रो. उदेश्वर कुमार यादव, प्रो. कमलेश्वर ठाकुर, प्रो. महानंद झा, कांग्रेसी नेता मिहिर झा, बैद्यनाथ झा, पैक्स अध्यक्ष योगीनाथ मिश्र सहित अन्य ने शोक संवेदना प्रकट की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post