बेनीपट्टी(मधुबनी)। तीन राज्यों में भाजपा की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बेनीपट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता के अगुवाई में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत पर एक दूसरे को मुंह मीठा कर बधाई दी।

1

भाजपा नेता मदन कर्ण ने कहा कि, भाजपा ने एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जीतकर साबित कर दिया की, जनता के लिए सिर्फ बीजेपी सरकार ही काम करती है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार से जनता ऊब चुकी थी। लगातार तुष्टिकरण कर वहां की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी थी। जिसे जनता ने चुनाव में बीजेपी को वोट देकर साबित कर दिया।

2

वहीं, जयसुन्दर मिश्रा, शालिग्राम झा, चंदन ठाकुर आदि नेताओं ने कहा कि, ये तो अभी झांकी है, लोकसभा चुनाव तो अभी बांकी है। नेताओं ने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी और 2025 में बिहार में सरकार बनाएगी। मौके पर पूर्व अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, गोविंद झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post