बेनीपट्टी(मधुबनी)। जिले के साहरघाट थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गांजा और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। 
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी मोर सलीम का पुत्र शमी आलम के रूप में हुई है। 

1

आरोपी साहरघाट के कपड़ा व्यवसायी के घर हुए डकैती कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार भी किया है। जब्त समान में एक किलो गांजा, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक शामिल है। 

साहरघाट थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ नेहा कुमारी ने कहा कि बुधवार की शाम साहरघाट पुलिस पुराने थाना के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन युवक को रोका। 

2

जहां पुलिस को देखते हुए सवार दो अन्य लोग फरार हो गया। जबकि पुलिस ने बाइक चालक को पकड़ लिया। जिसके पास से एक किलो गांजा और कमर से एक देसी पिस्टल बरामद किया है। 

पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने राजकुमार कुमार गामी के घर हुए डकैती में शामिल होने की बात स्वीकारी है। जो पहले गेट का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया था। इस कांड में लूटे गए समान में दस हजार रुपया इसे प्राप्त हुआ था। नेपाल के डकैतों को पकड़ने को लेकर नेपाल पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस नेपाल के आरोपियों को भी गिरफ्तारी कर लेगी।

मौके पर साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई अनिल सिंह, नवीन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post