बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के ऐतिहासिक संसारी पोखरा किनारे अस्थायी छठ घाट को अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। 

1

लोगों से बताया है कि उक्त किनारे लोक आस्था का महापर्व छठ होता है। जहां छठ व्रती तालाब में उतर कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देते है। निर्माण कार्य होने से छठ व्रती को काफी समस्याएं होंगी। मनीष पंजियार, राहुल पंजियार, बेचन पंजियार, आनंद पंजियार, शत्रुध्न पंजियार, ओमप्रकाश पंजियार, भरत पंजियार, लीला देवी, जयप्रकाश पंजियार, बैधनाथ पंजियार, सुनील पंजियार, राजकुमार, जितेंद्र पंजियार, प्रदीप पंजियार, अमित पंजियार, विकास महथा आदि ने बताया कि कुछ लोग निजी स्वार्थ में लिप्त होकर ऐतिहासिक तालाब किनारे, जहां हजारों लोग छठ पर्व मनाते है। 

2

उक्त घाट को अतिक्रमण कर रहे है। उधर, बता दे कि तालाब किनारे छठ घाट के अतिक्रमण से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है। जो कभी भी फूट सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन जल्द निर्माण कार्य पर रोक लगा कर अवैध निर्माण को खत्म कराये।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post