बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के सलहा पंचायत के अधवारी गांव के पवन साफी के पुत्री खुशबू कुमारी के बैंक खाता में आर्थिक सहयोग की राशि जमा कर दी गयी है। बुधवार को एसबीआई बेनीपट्टी शाखा में खुशबू के खाता में 04 लाख 51 हजार की राशि जमा कर दी गयी। जिसे चिल्ड्रेन बेनिफिट फंड स्कीम के तहत जमा कर दी गयी। जहां से जमा राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 

1

पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक विनोद नारायण झा, बीडीओ डॉ रवि रंजन, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव व मुखिया रीझन ठाकुर ने जमा राशि को बैंक प्रबंधक साक्षी बुबना को सौंप दिया। इस नगदी के साथ अवारी के समाजसेवी चंद्रभूषण झा के द्वारा सौंपे गए दो लाख 51 हजार का चेक भी जमा कर दिया गया। 

2

गौरतलब है कि महिला पूना देवी के असामायिक निधन हो जाने से मर्माहत प्रखंड प्रशासन ने सभी विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों व जनप्रतिनिधियों से यथासंभव आर्थिक सहयोग करने की अपील की। जिसके बाद विभागीय अधिकारी, मुखिया, प्रमुख सहित कई समाजसेवियों ने आर्थिक सहयोग की। इस दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक श्री झा ने भी मृतका के बच्ची के बेहतर भविष्य केलिए आर्थिक सहयोग राशि दिया। 

बीडीओ डॉ रंजन ने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से दो लाख नगद जमा हुआ था और चंद्रभूषण झा के द्वारा ढाई लाख का चेक दिया गया था। जिसे आज जमा कराया गया है। एमएलए श्री झा ने कहा कि, प्रखंड परिसर में वृक्ष के नीचे दबने से महिला की दुखद मौत हो गयी थी। जिसे हर कोई मर्माहत हो उठा। 

आर्थिक रूप से कमजोर होने और छोटे बच्चे के भविष्य को देखते हुए सभी लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया। ताकि, मृतका के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके। बैंक प्रबंधक साक्षी बुबना ने बताया कि, पैसा को बेहतर स्कीम में डाल दिया जाएगा। खुशबू जब 18 वर्ष की हो जाएगी, तब खुद ही पैसा निकासी कर सकती है। मौके पर भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि जयसुन्दर मिश्र, विवेकानंद झा, मदन कर्ण आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post