बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी ने बेनीपट्टी विधानसभा के तीन मंडल अध्यक्ष पद पर नए सिरे से दायित्व सौंपा है। बेनीपट्टी मंडल के अध्यक्ष विमल झा के स्थान पर पार्टी ने प्रदेश बीजेपी के सहमति से युवा नेता बबलू गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया है। वहीं, कलुआही में शशि कुमार साहू को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

1

अरेर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय को यथावत रखा है। बेनीपट्टी मंडल अध्यक्ष पद के लिए कई नेता रेस में थे, लेकिन, पार्टी ने युवा और जनता के बीच हमेशा रहने वाले बबलू गुप्ता पर भरोसा जताया है। 

2

उधर, बबलू गुप्ता के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर एमपी डॉ अशोक यादव, पूर्व मंत्री सह एमएलए विनोद नारायण झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, जयसुन्दर मिश्र, शालिग्राम झा, चंदन ठाकुर, पप्पू सिंह, हीरा सिंह, उमाशंकर गुप्ता, विवेकानंद झा, सरोज झा, संतोष झा आदि नेताओं ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post