बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के ई किसान भवन में शुक्रवार को आयोजित रबी महोत्सव फ्लॉप हो गयी। कार्यक्रम के घंटो बाद भी किसानों के लिए बिछाए गए अधिकतर कुर्सी खाली ही रह गयी। खाली कुर्सी के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ रवि रंजन व प्रमुख सोनी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम के उद्घाटन के रस्म अदायगी की।

1

उपस्थित चंद किसान भी किसानों के अनुपस्थिति की चर्चा करते दिखे तो कुछ लोगों ने इस महोत्सव के नाम पर हो रहे विभागीय लूट खसौट की चर्चा की। विभागीय सूत्रों ने बताया कि रबी महोत्सव को लेकर बीएओ गंभीर नहीं थे। उन्होंने महोत्सव को लेकर प्रचार प्रसार तक नहीं कराया। 

2

जिसके कारण  किसानों तक महोत्सव की जानकारी नहीं पहुँच पाई। जिसके कारण महोत्सव सुपर फ्लॉप साबित हो गया। विभागीय सूत्रों की माने तो वर्तमान बीएओ के समय में काफी ढुलमूल  तरीके से कार्य कराया जाता है। जिसके कारण किसानों में भी बीएओ के कार्यशैली को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। उधर, कार्यक्रम की गंभीरता इसी से समझी जा सकती है कि इस महोत्सव की जानकारी कई मीडियाकर्मियों तक को नहीं दी गयी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post