बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी जिले के झंझारपुर में आगामी 16 सितंबर को प्रस्तावित गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को प्रचार वाहन को क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंधीर ठाकुर व महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिलन देवी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया।

1

रंधीर ठाकुर ने कहा कि, भारत के गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को अपील करेगी और 16 सितंबर को झंझारपुर के समरसता के प्रतीक ललित-कर्पूरी स्टेडियम में पहुँचने के लिए आमंत्रित करेगी।

2

श्री ठाकुर ने कहा कि, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश आलाकमान लगा हुआ है। माननीय एमपी, एमएलए, एमएलसी लगे हुए है। 

श्री ठाकुर ने कहा कि, गृहमंत्री का ओजस्वी भाषण से आम अवाम के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ता लाभान्वित होंगे। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, नरेंद्र राउत आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post