बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के भदुली गांव के राजद नेत्री गायत्री देवी को पुनः प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया है। राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। जिसमें गायत्री देवी पर पुनः पार्टी ने भरोसा दिखाते हुए प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

1

उधर, गायत्री देवी के राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर राजद के राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद, बिहार सरकार के मंत्री समीर महासेठ, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, भारत भूषण मंडल, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम,राजद नेता ओमप्रकाश यादव ने बधाई देते हुए कहा कि, गायत्री देवी के अनुभव का लाभ पार्टी को होता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

2

गौरतलब है कि गायत्री देवी महिलाओं के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुँचाने में लगी रहती है। गायत्री देवी ने बताया कि पार्टी आलाकमान ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दिया है, उस विश्वास व भरोसे को वे कायम रखेंगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post