बेनीपट्टी(मधुबनी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद शनिवार की देर शाम बेनीपट्टी के पाली के दिवंगत मुखिया के परिजनों से भेंट की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अहमद ने दिवंगत मुखिया राजेन्द्र मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

1

डॉ अहमद ने मुखिया के पुत्रों से मुलाकात कर मुखिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, मुखिया राजेन्द्र मिश्रा हमेशा से गरीबों वंचितों के लिए आवाज देने का काम किये। वे राजनीतिक व सामाजिक रूप से काफी सराहनीय काम करते थे। जनता के प्रति उनकी निष्ठा व ईमानदारी उनके व्यक्तित्व में झलकती थी।

2

उपरांत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से भी भेंट कर सांत्वना दी। डॉ अहमद ने कहा कि स्व. मिश्रा हमेशा से ही सकारात्मक राजनीति करते थे। विकास के प्रति उनकी विशेष नजर होती थी। गौरतलब है कि गत दो दिन पूर्व प्रखंड के पाली पंचायत के मुखिया राजेन्द्र मिश्रा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, नबोनारायन झा, विजय चौधरी, दीपक झा मंटू, वीरेंद्र ठाकुर, छेदी झा, सुल्तान शम्सी, सुनील चौधरी आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post