बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पूर्व विधायक रामाशीष यादव को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत पर बेनीपट्टी के राजद कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम ने की। 

1

पूर्व एमएलए सह सदस्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के श्री यादव ने कहा कि, पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी दायित्व दिया है। जिसे वे बखूबी समझ रहे है और बेहतर परिणाम देने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बिहार से सफाया किया जाएगा। क्योंकि, जिस मुद्दे को लेकर भाजपा ने बिहार में चुनाव लड़ा और जीता, एक भी वादा पूरा नहीं किया। युवाओं को नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। ऐसे में यहां के लोग ठगे महसूस कर रहे है। जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में दिखेगा। वहीं, श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत किये जाने और केंद्र सरकार के गलत नीतियों से लोगों को अवगत कराने की अपील की।

2

इस दौरान राजद के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार यादव को जिला महासचिव मनोयन पर भी अभिनंदन किया गया। इस क्रम में राजद के नवीन मिश्र, कामेश्वर यादव, भोगेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद कृष्णा यादव, जेडीयू नेता धर्मेंद्र साह, सुरेश चंद्र चौधरी, हरि नारायण यादव,अबू बकर, एजाज अहमद, अमोल झा, मो.हादी अंसारी, राजदेव यादव, राजेन्द्र कामत आदि ने फूल मालाओं से पूर्व एमएलए व जिला महासचिव का अभिनंदन किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post