बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पाली गांव के जेडीयू नेता बचनू मंडल को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें बचनू मंडल को प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ में मनोयन किया गया है। 

1

बचनू मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर जेडीयू के पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व एमएलसी प्रो. विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत, प्रवीण मंडल,प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, शशिभूषण सिंह, राजेन्द्र मिश्र, प्रेमशंकर राय, धर्मेंद्र साह, विनोद मंडल, अशोक कामत, देवकुमार राय आदि नेताओं ने बधाई दी है।

2

बता दे कि श्री मंडल वर्षो से राजनीति में जुड़े हुए है। श्री मंडल ने बताया कि जिस भरोसे पर पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसे वे बखूबी निर्वहन करेंगे और अपने क्षमता से आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे। श्री मंडल ने प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ में शामिल किए जाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ चंद्रवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post