बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के मनपौर पंचायत में ठोस एवं तरल अपविष्ट प्रबंधन के तहत शुक्रवार को हर घर कचरा उठाव अभियान की शुरुआत की गई। बीडीओ डॉ रवि रंजन, मुखिया अमरेंद्र मिश्र सुगन, लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक त्रिलोक झा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को झंडी दिखाकर रवाना किया।

1

इससे पूर्व बीडीओ डॉ रंजन ने सभी स्वच्छता कर्मी को कहा कि, कचरा उठाव महान कार्य है। इसमें इधर-उधर कुछ नहीं देखना है। सभी घर से कचरा उठाव कर स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान करना है। प्रत्येक महीने हर घर से कचरा उठाव कर प्रति घर से 30 रुपये लेना है। इसी पैसे से सभी को पैसा दिया जाना है। बीडीओ ने कहा कि पंचायत के 15 वार्डो के करीब 3500 परिवार को इससे आच्छादित करना है। कचरा उठाव में कोई भेदभाव नहीं करना है। सभी रिक्सा से कचरा उठाव कर एक जगह एकत्रित कर डब्लूपीयू में जमा करना है। जिससे खाद बनाया जाएगा और उसी पंचायत के किसानों के बीच वितरित भी किया जाएगा।

2

मुखिया अमरेंद्र मिश्र ने बताया कि इस कार्य में 30 स्वच्छताकर्मी को तैनात किया गया है। वहीं, कार्य के निगरानी के लिए दो डब्लूपीयू कर्मी व एक सुपरवाइजर को लगाया गया है। मुखिया ने बताया कि इस योजना में विभिन्न मद से करीब साढ़े सात लाख रुपये खर्च किये गए है।

मौके पर पंचायत सचिव प्रमोद कुमार चौधरी, आनंद मोहन चौधरी, कार्यपालक सहायक सिंपी कुमारी, स्वच्छता सुपरवाइजर विवेक कुमार झा, उप मुखिया रामेश्वर यादव, गंगा शरण कामत, सेमू मुखिया आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post