मधुबनी। मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक कैदी की मौत हो गयी। मृत कैदी की पहचान खुटौना के वीरपुर के 66 वर्षीय गणेश प्रसाद यादव के रूप में की गई है।

1

मिली जानकारी के अनुसार मृत कैदी हत्या मामले में करीब चार वर्षों से सजा काट रहा था। रामपट्टी जेल में कैदी की तबियत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद जेल कर्मियों ने उसे इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल ले जाने लगे। इसकी सूचना कैदी के परिजनों को भी दी गयी। परिजन जबतक हॉस्पिटल पहुँच पाते, तबतक कैदी की मौत हो चुकी थी।

2

मृत कैदी के परिजनों ने बताया की देर रात जेलर के द्वारा गणेश प्रसाद यादव के सीने में दर्द होने से बीमार होने की जानकारी दी गयी। उधर, जेलकर्मियों ने मृत कैदी के कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को सौंप दिया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post