बेनीपट्टी(मधुबनी)। साहरघाट थाना के बैंगरा गांव के निकट एसएच-75 पथ पर दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी है। महिला अपने भाई के साथ बाइक से अपने घर मधवापुर के रामपुर लौट रही थी। इसी दौरान महिला बाइक से गिर गयी। मृतका की पहचान रामपुर के श्याम मिश्र उर्फ पप्पू की पत्नी अर्चना देवी (46) के रूप में हुई है।

1

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला दरभंगा के मिर्जापुर स्थित मायके गयी हुई थी। जहां से वो अपने भाई नवीन झा के साथ रामपुर लौट रही थी। बैंगरा गांव के निकट बाइक अचानक अनियंत्रित हो गया। जिससे महिला सड़क पर गिर गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। 

2

बताया जा रहा है कि बेहतर इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच ले जाते समय ही रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर जैसे ही रामपुर पहुँची, वैसे ही परिजन बदहवास हो गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। 

महिला के तीन बच्चे है। बड़ा पुत्र हैदराबाद में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा है तो छोटा पुत्र कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। एकमात्र पुत्री बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर अंतिम संस्कार में जुट गए।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post