सोमवार को बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड संख्या - 1 में कृष्णा कुमार यादव की अध्यक्षता में बेनीपट्टी नगर पंचायत वार्ड संघ गठन को लेकर बैठक की गई। 

1

जिसमें सर्वसम्मति से वार्ड संख्या 15 के वार्ड पार्षद रामबरण राम को वार्ड संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं वार्ड 5 के वार्ड पार्षद योगेंद्र यादव को उपाध्यक्ष, वार्ड 6 के वार्ड पार्षद राजीव यादव को सचिव,  वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद संजू देवी को महासचिव व वार्ड 12 के वार्ड पार्षद अंजली देवी को वार्ड संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

2

वार्ड संघ के गठन को लेकर नवमनोनीत अध्यक्ष रामबरण राम ने बताया कि संघ के गठन का उद्देश्य मूल रूप से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के कार्य के साथ वार्ड पार्षदों के कार्यों, समस्याओं को संगठित ढंग से नगर पंचायत के पटल पर लाना है। इसके लिए संघ के सभी सदस्य एकमत हैं, हमारी कोशिस रहेगी कि संघ के तमाम नवमनोनित पदाधिकारी ईमानदारी से अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।



इस मौके पर विनोद राम, इंदिरा देवी, संजीव कुमार झा, लक्ष्मण पंडित, गिरधारी झा मुन्ना, सागर देवी, हेना कौसर, उर्मिला देवी, रामपुकारी देवी, लीला देवी, कार्तिक कुमार झा, ललन साह,मंगल कामत, रीना झा, प्रभा चेतना ठाकुर, सुनील कुमार नायक सहित अन्य वार्ड पार्षद व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post