बेनीपट्टी(मधुबनी)। पूर्व पीएम राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम कर पूर्व पीएम को याद किया। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया। 

एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन उर्फ रूपण, प्रदेश महासचिव विजय कृष्ण झा, जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन, बेनीपट्टी विधानसभा अध्यक्ष गोविंद झा, मो.इमरान, मो.चांद आदि कांग्रेसी नेताओं ने फल वितरित किया और पूर्व पीएम को याद किया।

1

नलिनी रंजन झा ने कहा कि, भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी के कार्यकाल में भारत तेजी से विकास किया था। आज जिस कंप्यूटर को घर-घर में देखा जा रहा है, वो कम्प्यूटर भी राजीव गांधी की देन है। उनके समय में टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया गया था। 

2

श्री रंजन ने कहा कि, राजीव गांधी के कार्यकाल में शिक्षा में सुधार और विस्तार बड़ी तेजी से हुआ था। उनके मार्गदर्शन में ही इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post