भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी राजनीतिक अभियान के तहत रविवार को हरलाखी प्रखंड के खिरहर में भाजपा हटाओ, देश बचाओ... अभियान गांव-गांव, शहर-शहर पदयात्रा निकाली गई। राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमारी पार्टी का संघर्ष और त्याग का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस कठिन समय में हमारी ऐतिहासिक जिम्मेदारी है कि हम अपने देश को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए आगे आना होगा।

1

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ पार्टी ने 14 अप्रैल से 15 मई तक गांव गांव पदयात्रा निकालने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में 8 और 9 जून को हजारों की संख्या में मधुबनी जिला अधिकारी के समक्ष जन सत्याग्रह चलाया जाएगा और हजारों लोग गिरफ्तारी देंगे। पूरे जिले में सत्याग्रह में भाग लेने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिलता है। 

2

संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर हमारी पार्टी ने राजनीतिक अभियान चला रही है। पदयात्रा में मुख्य रूप से का० संजय चौधरी, का० बलराज यादव, का० शिवशंकर ठाकुर, का० श्रीनरायण दास, का० विश्वनाथ साह, का० राकेश चौधरी, बद्री मुखिया, का० भागवत ठाकुर, का० एमडी जहूर, का० एमडी हबीब, का० रामचन्द्र पासवान, का० रामचन्द्र दास, का० बैद्यनाथ ठाकुर, का० रामलाल महतो, का० अजीत चौधरी, का० शिवजी साफी, का० उमेश पासवान, का० शिवचरण पासवान, का० शुक्ला मेहतर, का० मरनी देवी आदि साथीगण मौजूद रहें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post