मधवापुर(मधुबनी)। साहरघाट थाना क्षेत्र के अखरहरघाट गांव स्थित धौंस नदी में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के लोमा गांव के रामचंद्र राम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। 

1

मिली जानकारी के मुताबिक, नदी की तरफ गए लोगों ने एक अधेड़ का शव नदी में उपलाते देखा। फिर जैसे ही यह बात फैली कि घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा साहरघाट थाना को इसकी सूचना दी गई। 

2

सूचना मिलते ही साहरघाट अपर थानाध्यक्ष अभिषेक आनंद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। 

इधर घटना के बाद से ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post