घोघरडीहा। प्रखंड क्षेत्र में पंचायत उपचुनाव को लेकर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। जिसमे सरौती पंचायत के वार्ड नं-4 में वार्ड सदस्य पद के लिए एवं ब्रह्मपुर दक्षिणी वार्ड नं-5 में वार्ड पंच पद के लिए मतदान कराया गया। 

1

दोनो ही बूथों पर सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट रघुनाथ पंडित एवं जैनेन्द्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार सरौती में 40 प्रतिशत एवं ब्रह्मपुर दक्षिणी में 45 प्रतिशत मतदान हुआ। एसडीओ अभिषेक कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ दोनो मतदान केंद्रों का दौरा किया। 

2

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान सम्पन्न होने के बाद ईवीएम को प्रखंड कार्यालय भवन में स्थित बज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। जिसके बाद ईवीएम मशीन को प्रखंड कार्यालय भवन में बने बज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। 27 मई को मतगणना होगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post