बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 132 वीं जयंती से पूर्व संध्या जेडीयू ने पंचायत स्तर पर दीपोत्सव कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम के जरिये जेडीयू ने बाबा साहब के दिये गए संविधान पर स्थानीय लोगों को जानकारी दी और प्रदत्त अधिकारों की जानकारी दी।
1
बेनीपट्टी के अरेर दक्षिणी पंचायत के सिनुआरा गांव में जेडीयू ने दीपोत्सव कार्यक्रम किया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष ने की। वहीं, इस दौरान जेडीयू के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत, शिव कुमार यादव, जयवीर सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, मुन्ना भंडारी, महेंद्र महतो आदि जेडीयू नेताओं ने दीपोत्सव कर लोगों के बीच जानकारी साझा किया और बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया।
2
वहीं, पाली में जेडीयू नेता बचनू मंडल के उपस्थिति में दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। जहां डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया।
Follow @BjBikash