बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के बसैठ चानपुरपट्टी और शिवनगर के अग्निपीड़ितों के मदद के लिए अरेर के समाजसेवी नवीन चंद्र झा आगे आये है। उन्होंने मंगलवार को सभी अग्निपीड़ितों से मिलकर तत्काल एक सप्ताह के लिए भोजन पानी की व्यवस्था की। उन्होंने पीड़ितों के लिए चुरा, आटा, तेल, चावल, सलाई सहित अन्य सामान देकर पीड़ितों की मदद की।
1
राहत सामग्री मिलने के बाद अग्निपीड़ितों में काफी खुशी देखी गयी। पीड़ितों ने कहा कि, आग लग जाने के बाद सरकारी बाबू सिर्फ रिपोर्ट लेने के लिए आये थे। जबकि, उनलोगों का इस अग्नि में अनाज, कपड़ा, नकदी सब कुछ जलकर खाक हो गया।
श्री झा ने कहा कि, पीड़ितों के मदद के लिए सभी सामर्थ्यवान लोगों को आगे आना चाहिए। वे कोरोना काल हो या बाढ़, हर आपदा-विपदा में पीड़ितों के साथ रहे है और रहेंगे। आगे भी पीड़ितों के लिए सहयोग करना होगा, तो जरूर करेंगे। उन्होंने कहा, मानवीय धर्म हो या सामाजिक धर्म, हर धर्म में एक-दूसरे के मदद के लिए कहा गया है।
2
गौरतलब है कि शिवनगर में सरस्वती देवी, पृथ्वी महतो, रेशमा देवी व चानपुरपट्टी में विक्कू सदा, जितेंद्र सदा, चंदे सदा, रमेश सदा व विलास सदा का घर जल गया था। मौके पर जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, मुखिया प्रतिनिधि कमल बैठा, सामाजिक कार्यकर्ता समीर झा मोनू, दीपक झा मंटू, जेडीयू पंचायत अध्यक्ष फिरन चौधरी आदि थे।
Follow @BjBikash