बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के बर्री पंचायत के फुलबरिया गांव में आग में जलने से एक पांच वर्ष के मासूम की मौत हो गयी है। मृतक का शव जलकर खाक हो गया है। मृतक की पहचान मो.निसार के पुत्र सुल्तान(5) के रूप में हुई है। बच्चे की मौत से पूरे गांव व इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

1

मिली जानकारी के अनुसार फुलबरिया के वार्ड नं-03 के मो. अब्बास व मो. मुस्ताक के घर अचानक शनिवार की दोपहर में आग लग गयी। आग देखते ही देखते विकराल रुख अख्तियार कर दोनों घरों को चपेट में ले लिया।

आग में घर का अनाज, कपड़ा, नकदी, फर्नीचर समान जलकर खाक हो गया।

2

उधर, आग के तांडव देखते ही घर के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए उधर, पांच साल का बच्चा आग में ही घिर गया। 

लोग जब आग पर काबू किये तो उक्त राख के ढेर से सुल्तान का जला हुआ शव मिला। शव मिलते ही क्षेत्र के चीत्कार मच गई। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गयी।

मृतक वर्षो से फुलबरिया स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां के मौत के बाद बच्चा ननिहाल में ही रहता था।

मुखिया आलम अंसारी ने बच्चे के जलकर मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि, चूल्हे के राख उड़ने से अगलगी की घटना हुई है। बच्चे की आग लगने से मौत की पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक नहीं की है। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर जांच के लिए कर्मचारी को भेजा जा रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post