बिस्फी(मधुबनी)।   प्रखंड क्षेत्र के ग्रामदेवता स्थान सिमरी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर गुरूवार को  एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा दर्जनों पंडित की उपस्थिति में वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूरे गांव भ्रमण करते हुए यह कलश शोभायात्रा पवित्र सरोवर से कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पर पंहुची।

1

श्रद्धालु की जय कार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बदल गया गाजे बाजे  एवं जय श्री राम हर हर महादेव के जयकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वही काशी बनारस से आये  कथा वाचक बाबा डॉ शंभु चैतन्य जी महाराज के साथ  आए हुए पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित किया गया। 

2

इस कलश शोभायात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष सरपंच हीरालाल यादव , सचिव महाशंकर मिश्र , लक्ष्मीकांत झा , देवेन्द्र मिश्र , संजय झा , लालेश्वर झा , बिंदेश्वर झा , रामप्रसाद ठाकुर , पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत मिश्र , रामनारायण मिश्र , रामप्रसाद ठाकुर ,  सीमा मंडल दिवाकर लाल दास  सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post