BNN News



मधवापुर(मधुबनी)। साहरघाट थाना के मुखियापट्टी गांव में बीती रात हथियारों से लैस डकैतों ने तीन घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामियों को हथियार के नोक पर बंधक बना करीब आधा घंटा तक तांडव मचाया। वहीं, दहशत फैलाने के लिए  गोलीबारी भी की।

1

डकैतों ने मुखियापट्टी के स्वर्ण व्यवसायी वीरेंद्र ठाकुर उर्फ नारद, अशोक ठाकुर और शिक्षक शत्रुध्न झा के घर डकैती की। बताया जा रहा है कि डकैत वीरेंद्र ठाकुर घर के दूसरे मंजिल पर सीधी के जरिये प्रवेश कर सभी सदस्यों को हथियार के नोक पर बंधक बना लिया। वहीं, अन्य घरों के सदस्यों को भी बंधक बना हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। बंधक बनाने के बाद डकैतों ने परिवार के महिलाओं को पिस्टल सटा कर घरों की चाभी लेकर पेटी, बक्सा, आलमारी, ट्रंक व लॉकर को तोड़कर आभूषण लूट लिए। 

2

वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनके घर से 250 ग्राम स्वर्णाभूषण और आधा किलो चांदी का आभूषण व नगदी सहित 20 लाख की लूट हुई है। पीड़ित ने बताया कि डकैत छत पर चढ़ने के लिए अपने साथ बांस की सीधी भी लाया था। वीरेंद्र ठाकुर के घर लूटपाट कर डकैत पीड़ित के भाई अशोक ठाकुर के घर गए। जहां से करीब दस लाख की संपत्ति लूट की बात कही जा रही है और, उसी घर के समीप शिक्षक शत्रुध्न झा के घर पहुँच डकैतों ने गृहस्वामी व उनके पुत्र को बंधक बना लूटपाट की। पीड़ित शिक्षक के अनुसार डकैतों ने उनके घर से एक लाख मूल्य की संपत्ति लूट ली।

उधर, डकैतों ने दहशत मचाने के लिए वीरेंद्र ठाकुर के घर पर पांच से छह राउंड फायरिंग भी की। हालांकि, फायरिंग में किसी के जख्मी होने की बात सामने नहीं आयी है। 

पीड़ितों की माने तो घटना में करीब तीन दर्जन से अधिक अपराधी शामिल थे। डकैती की सूचना मिलते ही साहरघाट थाना और बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत देखा जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post