बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। शुक्रवार की सुबह दो अपराधियों ने बनकट्टा निवासी वार्ड पार्षद सुनील कुमार नायक पर जानलेवा हमला किया। अपराधियों ने बनकट्टा में किराना दुकान चला रहे पार्षद पर फायरिंग की। दुकान में छुप कर वार्ड पार्षद ने जान बचाई। फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ने के लिए बढ़े तो अपराधियों ने पुनः हवाई फायरिंग करते हुए दामोदरपुर की भाग खड़े हुए। जिसे ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
1
वार्ड पार्षद सुनील कुमार नायक ने बताया है कि गत 08 मार्च के रात्रि करीब साढ़े आठ बजे दोनों व्यक्ति स्थानीय ग्रामीणों से मारपीट कर रहे थे। जनप्रतिनिधि होने के नाते वे समझा कर मारपीट को खत्म कराया। जिसके अगले दिन 09 मार्च को जब वे गांव में ही एक विवाह कार्यक्रम में जा रहे थे, तब दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
2
वार्ड पार्षद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वो दुकान खोलकर चला रहे थे। तब दोनों दुकान पर पिस्तौल के साथ पहुँचे और फायरिंग की। फायरिंग होते ही वे दुकान में छुप गए। जिससे उनकी जान बच गयी। उधर, वार्ड पार्षद के सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने एक पिस्तौल, एक कारतूस व खोखा बरामद की है।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी। बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
Follow @BjBikash