बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के नवकरही पंचायत में ठोस एवं तरल अपविष्ट प्रबंधन का काम-काज शुरू हो गया है। शनिवार को बीडीओ डॉ रवि रंजन व मुखिया राम संजीवन यादव ने कचरा उठाव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर बीडीओ डॉ रंजन ने कहा कि, पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी लोगों को योगदान देना चाहिए। खासकर, इस कार्यो में महिलाओं की भूमिका काफी अहम हो जाती है।

1

गीला कचरा व सूखा कचरा रखने केलिए अलग-अलग डस्टबीन उपलब्ध कराई गई है। इस डिब्बे में सिर्फ कचरा ही रखना है। इसका उपयोग दूसरे कार्यो में न करे।

2

मुखिया रामसंजीवन यादव ने बताया कि, नवकरही के कुल 13 वार्डो के करीब 2500 परिवार को इस प्रबंधन से आच्छादित करना है। कचरा उठाव के लिए एक ई रिक्सा, 13 पैडल रिक्सा लिया गया है। 30 स्वच्छताकर्मी का चयन किया गया है। इसके निगरानी केलिए एक पर्यवेक्षक को भी नियुक्त किया गया है। मुखिया ने बताया कि, 15वीं वित्त आयोग से करीब पांच लाख की राशि से सामानों की खरीदारी की गई है।

मौके पर जिला सलाहकार अमृता कुमारी, राजीव कुमार, ब्लॉक कॉर्डिनेटर त्रिलोक कुमार, रोहित यादव, उर्मिला देवी, जनिशा खातून, झगड़ू सदा, ब्रजेश मिश्र, रघुनंदन ठाकुर, सुजीत झा, मनीष दत्त, अशोक राय आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post