जयनगर(मधुबनी)। जयनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे कोरहिया के विजय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। विजय कुमार साहू पर आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज है। विजय कुमार साहू की गिरफ्तारी कितनी अहम है, ये इसी से समझा जा सकता है कि, उस पर आर्म्स एक्ट, लूटपाट व शराब तस्करी के मामले दर्ज है। जयनगर थाना में 234/22, 143/19, 151/19, 217/19 एवं लदनियां में 271/22 व 14/23 दर्ज है। जबकि, राजनगर थाना में 58/20 व 60/20 दर्ज है। अन्य कांड में भी उसका नाम दर्ज है।

जयनगर थाना परिसर में एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त कोरहिया के रामप्रीत साहू का पुत्र है। 21 जुलाई को जयनगर शहरी में जयहिंद सिनेमा जमीन मामले में रुपये की आवाजाही की सूचना अपराधकर्मियों को मिला। उसी रुपये को लूटने के मकसद से बस स्टैंड के समीप कुछ अपराधी एकत्रित हुए थे। जिसकी भनक पुलिस को लग गयी।

एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने दल बल के साथ घेराबंदी की। उक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो देसी पिस्टल एवं दो बाइक के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया था। जबकि, कई अन्य अपराधकर्मी फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने जयनगर थाने में कांड संख्या-234/22 दर्ज की थी। फरार अपराधकर्मी के गिरफ्तारी के लिए सूचना संग्रह व रेड चल रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की कोरहिया का विजय कुमार साहू इनदिनों अपने घर आया है। किसी घटना को अंजाम देने के लिए साथियों से संपर्क साध रहा है। इसी सूचना पर गिरफ्तारी की गई।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कांड में उपयोग होने वाले दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उक्त कांड में संलिप्त कोरहिया के अभिषेक यादव व संजय सिंघानिया को पुलिस रिमांड कर चुकी है। जबकि, नीतीश यादव के गिरफ्तारी के लिए रेड चल रही है। मौके पर जयनगर एसएचओ अमित कुमार, लदनियां एसएचओ संतोष कुमार व एसआई सुप्रिया कुमारी मौजूद थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post