लदनियां थाना पुलिस ने चोरी कांड में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त राम उदगार कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त बाबूबरही थाना क्षेत्र के बेला नवटोली गांव का रहने वाला है।

1

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने इस बाबत पूछने पर बताया कि इस केस का अनुसंधानक एसआई सचिन कुमार है। जिन्होंने अप्राथमिकी अभियुक्त राम उदगार कुमार सिंह को एनएच 227 पर पद्मा- योगिया गांव के बीच इंडेन गैस गोदाम के पास करीब 3 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी  पद्मा से जयनगर अपने मित्र के साथ बाइक से जा रहा था। गाड़ी की कागजात जांच में सही पाने पर बाइक और उनके मित्र को छोड़ दिया गया।

2

घटना 23 जून 22 की रात इसी थाना क्षेत्र के एकहरी झिटकीयाही गांव में जितेन्द्र झा के घर चोरी हुई थी। केस दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई।

इसके पूर्व एक अन्य चोरी कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव  को गिरफ्तार किया गया था। उनके स्वीकारोक्ति पर पुलिस गिरफ्तार आरोपी को तलाश शुरु कर दिया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post