बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का गठन कर दिया गया है। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी के द्वारा नामित किये गए सदस्यों को एसडीएम अशोक कुमार मंडल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।

1

गौरतलब है कि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी ने सशक्त स्थायी समिति केलिए वार्ड नं-09 के वार्ड पार्षद विनोद राम, वार्ड नं-16 के हेना कौसर व वार्ड नं-19 के पार्षद कार्तिक कुमार झा उर्फ राजा का मनोयन किया था। इस समिति में उप मुख्य पार्षद पदेन सदस्य होते है। वहीं, मुख्य पार्षद खुद पीठासीन पदाधिकारी होते है।

2

एसडीएम श्री मंडल ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के नियम 24 के तहत नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई है। मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ इंद्रकुमार मंडल, रूपण साह, शम्भू राय, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अनुमंडल के निर्वाचन शाखा में प्रतिनियुक्त शिक्षक ललित कुमार ठाकुर मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post