घोघरडीहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मारक के निकट बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरनार्थियों की एक सूत्री मांगों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को घोघरडीहा में ही बनाना शामिल है। 

1

धरनार्थियों ने बताया कि जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोघरडीहा में बनना चाहिए उसे क्षेत्रीय विधायक सह परिवहन मंत्री शीला मंडल बेलहा में बनवा रही है। 

2

धरना कार्यक्रम को नगर भाजपा अध्यक्ष अरुण झा गणेश के अध्यक्षता एवं विजय ठाकुर के संचालन में भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव, राम सुंदर यादव, राकेश मिश्रा, उपेन्द्र कुमार यादव, बच्चा बाबू कामत, सुलेखा झा, पूर्व जिला पार्षद, चंद्रवीर कामत, कृष्ण कुमार सिंह यादव, लालदेव कामत, विजय ठाकुर, राजीव रंजन बिहारी, बिनोद कामत, विजय कांत चौधरी, जितेन्द्र कुमार यादव, फुलेश्वर यादव, अबधेश ठाकुर, दानीलाल राय, देवचन्द्र महाराज, मनोज कुमार मनु, पवन कुमार झा, मनोज यादव, लालू कुमार साहू, गिरिजानंद मिश्र, सुरेश झा, राम लषन साहू, छोटकी देवी, कृष्णदेव राय सहित भाजपाइयों ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post