मधुबनी। जिले के देवधा थाना के धमियापट्टी गांव में बीती रात हथियारों से लैस अपराधियों ने शरत कुमार ठाकुर के आवास पर डकैती की। डकैतों ने करीब दस लाख की संपत्ति ले गए है। डकैतों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते हुए फरार हो गया।

1

मिली जानकारी के अनुसार शरत ठाकुर के घर रात्रि करीब 11 बजे डेढ़ दर्जन की संख्या में डकैत पहुँच कर मुख्य गेट से आवाज लगाई। गृहणी मंजू देवी ने इसकी जानकारी पति को दी। इतने में डकैत घर में घुस गया और हथियार के बल पर गृहणी मंजू देवी को कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद अलमारी की चाभी लेकर घटना को अंजाम दिया। करीब एक घन्टे तक डकैत के रहने के दौरान ग्रामीण जब एकजुट होने लगे, तब डकैतों ने ताबड़तोड़ पांच बम फोड़ दहशत फैलाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गोलीबारी भी की गई। 

2

डकैतों ने चार कमरों को खंगाल कर नकद व आभूषण ले गए। इस दौरान पूर्व सरपंच सुभाष ठाकुर के घर भी लूटपाट की गई। उधर, डकैती की सूचना मिलते ही जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर व देवधा थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी, लेकिन, तबतक डकैत निकल चुके थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post