बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर मुख्यालय के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शशिकांत झा का निधन हो गया है। डॉ शशिकांत झा को देर रात अचानक हार्ट अटैक हुआ, जिसके कारण उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे के आसपास उनका निधन हुआ है।

1

मूल रूप से खुटौना गांव निवासी डॉ शशिकांत झा बेनीपट्टी के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ थे। वहीं, सामाजिक कार्यो में भी डॉ झा हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

2

उनके निधन पर बेनीपट्टी सहित ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर देखी जा रही है। डॉ शाशिकांत झा के निधन पर मधुबनी सांसद डॉ अशोक कुमार यादव, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पूर्व एमएलए भावना झा, सुमन महासेठ, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी, उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, चिकित्सा प्रभारी डॉ शम्भू नाथ झा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पीएन झा, डॉ पीआर सुल्तानिया, डॉ केके चौधरी, डॉ जेसी झा, कांग्रेस नेता मिहिर झा, राजू झा, सीपीआई के अंचल मंत्री पूर्व पंचायत समिति सदस्य आनंद झा, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद अंजली देवी, समाजसेवी लक्ष्मण पंडित आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post