बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में रविवार को प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रामवरण राम ने की। बैठक में राजद नेताओं ने समाजवादी चिंतक पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शशिकांत झा के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
1
पूर्व एमएलए रामाशीष यादव ने शरद यादव को नमन करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र व संविधान के हिमायती थे। शरद यादव को लेकर जेपी ने कहा था कि, शरद यादव जैसे हस्ती के रहते, भारत का लोकतंत्र समाप्त नहीं हो सकता है। उनके निधन से समाजवादी विचारधारा को अपूरणीय क्षति हुई है।
2
प्रखंड अध्यक्ष श्री राम व एजाज अहमद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को सीएम बनाने में शरद यादव ने महत्ती भूमिका अदा किए थे। उनके योगदान को भुलाना संभव नहीं होगा। वहीं, अन्य राजद नेताओं ने कहा कि आगामी 24 जनवरी को राज्य व्यापी जयंती समारोह प्रखंड मुख्यालय पर किया जाएगा। इससे पूर्व उपस्थित राजद नेताओं ने शरद यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मौके पर राजद भोगेन्द्र यादव, गयाकांत झा, रामवरण यादव, रामविनय प्रधान, रीझन ठाकुर, देवेंद्र प्रसाद यादव, नवीन मिश्र, उपेंद्र यादव, रामनाथ यादव, रामपुकार पासवान, लक्ष्मण सदा, हरिनंदन ठाकुर, मुरारी यादव आदि थे।
Follow @BjBikash