मधवापुर(मधुबनी)। बेनीपट्टी के साहरघाट जानकी चौक पर शुक्रवार को राजद नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता राजद के ब्लॉक अध्यक्ष रामनंदन साह ने किया।

1

शोक सभा के दौरान राजद नेताओं ने शरद यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि शरद यादव समाजवाद आंदोलन के उपज थे। जिन्होंने समाज के हर तबकों के लिए काम किया। ऐसे महान व्यक्ति के निधन से आज पूरा देश गमगीन है। उनकी कमी को भरपाई करना संभव नहीं है।

2

शोक सभा में देवेंद्र यादव, संजय यादव, अरुण यादव, रामबाबू ठाकुर, विजय यादव, राम मोहन ठाकुर, सुरेश यादव, रामविलास मंडल, राजाराम यादव, रंजन यादव, प्रदीप यादव आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post