घोघरडीहा। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद के साथ साथ सभी वार्ड पार्षदों को निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर मुकेश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल को जिसके बाद उपमुख्य पार्षद प्रमिला देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

1

जिसके बाद सभी ग्यारह वार्ड पार्षदों को एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमे वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा, उमेश राम, सविता देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, आरती देवी, फूल कुमारी देवी, राम सेवक राम, लक्ष्मण झा,सोनी कुमारी एवं राकेश कुमार पासवान शामिल है। 

2

पद व गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी शराबबंदी को सफल बनाने एवं शराब मुक्त समाज बनाने की भी शपथ दिलाई गयी। मौके पर मुख्य पार्षद श्री मंडल ने कहा कि नगर पंचायत के सर्वागीण विकास के लिए सभी वार्डो को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन किया जाएगा। 

नगर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद समेत नगर पंचायत के लोगों से आपस मे विचार विमर्श करके ही योजनाओं का चयन किया जाएगा। इसमें सभी वर्गों के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

मौके पर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश, सांसद रामप्रीत मंडल, प्रमुख शर्मिला देवी, जदयू नेता सह सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता ई.शैलेन्द्र मंडल, चुल्हाई कामत, राजद नेता राम नारायण प्रसाद, बेचन मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ झा राजा, संजय मंडल, उपेन्द्र नारायण कामत, पंकज कुमार चौधरी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post