मधुबनी। जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गयी है। महिला नरेन्द्रपुर के मैनही गांव की थी। जो घास के लिए गांव के बघार में गयी थी। जहां हाई वोल्टेज का तार खेत में गिरा हुआ था। गिरे तार से अंजान महिला तार के चपेट में आ गयी। जिससे महिला की मौत खेत में ही हो गयी।

1

मृत महिला की पहचान मैनही गांव के निर्मला देवी(38) के रूप में हुई है। मृतका को तीन छोटे बच्चे है और उसके पति दिल्ली में मजदूरी करता है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने मवेशी के लिए घास लाने के लिए खेत की ओर गयी थी। जहां तार के चपेट में आ गयी और खेत में ही तड़पने लगी। जिसे देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दौड़ कर खेत पहुँच कर महिला को उठा कर घर की ओर दौड़ पड़े और डॉक्टर को बुलाये।

2

डॉक्टर ने महिला की जांच कर मृत घोषित कर दिया। इधर, थाना पुलिस ने जानकारी पर गांव पहुँच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

घटना में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post