हरलाखी(मधुबनी)। सिसौनी के पैक्स अध्यक्ष सुमन झा हरलाखी व्यापार मंडल के चुनाव में निर्वाचित हो गए है।   हरलाखी व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए सुमन झा व श्रवण झा चुनावी मैदान में थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण झा को जहां 48 मत प्राप्त हुए वहीं, सुमन झा को 65 मत प्राप्त हुए। 

1

जिससे सुमन झा को 17 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। व्यापार मंडल में कुल 168 मतदाताओं का नाम दर्ज था। जिसमें 114 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

2

गौरतलब है कि हरलाखी में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया कराई गई। मतदान की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रखंड के ई किसान भवन में मतगणना कराई गई। चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए एसएचओ हरलाखी के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक रामप्रवेश राय दल-बल के साथ मुस्तैद नजर आए।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post