घोघरडीहा(मधुबनी)। बिहार प्रदेश रचनात्मक समाज एवं धनिक लाल मंडल फाउंडेशन की संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महान समाजवादी चिंतक व विचारक राज्यपाल के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय धनिल लाल मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बेलहा-बथनाहा जीरोप्वाइन्ट स्थित गांधी आश्रम परिसर में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रामकुमार मंडल ने किया। 

1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा स्वर्गीय मंडल जी विशुद्ध समाजवादी विचारधारा को मानने वालों में से एक थे। जिन्होंने अपने जीवन पर्यन्त डॉ राम मनोहर लोहिया और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विचारों को जनजन तक पंहुचाने का काम किया। वे गरीबो के मसीहा थे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बोलना सूरज को दीपक दिखाने जैसा होगा। कहा उन्होंने जो समाजवाद के बीज बोया था आज उसका फल बिहार के कई राजनेता काट रहे है। स्वर्गीय मंडल ने सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए कई सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलन चलाया जिसमे सामुहिक अंतरजातीय विवाह आंदोलन एवं जाति तोड़ो समाज जोड़ो आंदोलन की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। 

2

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रो.डॉ शंकर कुमार सान्याल, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल, तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के प्राध्यापक नरेश प्रसाद यादव, अत्यंत पिछड़ावर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ रतन मंडल, जय प्रकाश मंडल, सुनील सिंह, राजो देवी, आशुतोष सुधांशु, मंजू वर्मा, श्याम पोद्दार, बीएल मंडल, चुल्हाई कामत, उपेन्द्र नारायण कामत, रणधीर सेन, माकपा नेता उमेश राय, नपं झंझारपुर के पूर्व उपमुख्य पार्षद विजय कुमार लाल दास, शिवाजी राय, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, संजय मंडल सहित विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post