बिस्फी(मधुबनी)। प्रखंड जदयू कार्यकर्ता के द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में नव निर्वाचित पंचायत अध्यक्ष , प्रखंड उपाध्यक्ष एवं सचिव सहित कई वरिष्ठ नेता तथा सक्रिय कार्यकर्ता एवं विधायक को आमंत्रित किया गया था। 

1

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता मोहम्मद इफ्तेखार जिलानी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि जदयू ही एक ऐसी पार्टी है जहां नेता एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान बराबर दिया जाता है । उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही आज  प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। महागठबंधन की सरकार में सीएम नीतीश कुमार न्याय के साथ बिहार के विकास का काम किया। बिजली व सड़क के क्षेत्र में बेहतर काम कर गांवों को जोड़ने का काम किया है। जबतक मूलभूत समस्याओं को दूर नही किया जाएगा तबतक सर्वांगीण विकास संभव नही हो सकता है। 

2

इसलिए हम लोग मूलभूत संरचना पर काम कर रहे है। अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने आगत अतिथियों को फूल माला एवं पाग दोपटा से सम्मानित कर प्रखंड क्षेत्र के 28 पंचायत के नव निर्वाचित पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड स्तर के ग्यारह  उपाध्यक्ष ,21 महासचिव तथा 21 सचिव को मनोनयन पत्र दिए।

कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सीमा मंडल , मो जहीर परसौनवी पार्टी के वरिष्ठ नेता बचनू मंडल ,अशोक कुशवाहा ,सलित कुमार , इफ्तिखार जिलानी , पवन कुमार यादव ,जावेद हुसैन मिंटू , अरुण कुमार गिरी ,सुनील कुमार यादव ,रंजीत कुमार ,सिंह , मो.असफाक ,ललन कुमार मंडल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here








ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post