बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर भाजपा नेताओं सुशासन दिवस के रूप में मनाया। भाजपा नेताओं ने बेनीपट्टी नगर के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत रोगियों के बीच फलों का वितरण किया। भाजपा नेताओं ने रोगियों को सेव, संतरा, अनार, केला व अन्य फल का वितरण कर रोगियों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

1

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंधीर ठाकुर ने कहा कि मां भारती के लाल अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तितत्व के धनी थे। पीएम कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो भी प्रयास किये, आज वो अपना प्रभाव दिखा रहा है। उनके निर्णय आज मील का पत्थर साबित हो रहा है। पीएम ग्राम सड़क योजना उन्ही का देन है। जिसके कारण आज भारत के साढ़े छह लाख से अधिक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है। वर्तमान पीएम के कार्यकाल में इस योजना के माध्यम से क्रांतिकारी काम हुए है। श्री ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी ने ही कृषि सुधार हेतु राष्ट्रीय किसान आयोग की स्थापना की।जो आज किसानों को सबल बनाने के लिए सबसे बड़ा आधार बना हुआ है।

2

भाजपा नेता ने कहा कि नदियों को जोड़ने की सोंच भी अटल जी की ही देन है। मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, गोविंद झा, नरेश राउत, उमाशंकर गुप्ता, भास्कर चौधरी, प्रिंस मंडल आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post