बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के नागदह बलाईन पंचायत के बलाइन गांव के बुच्ची देवी अपने दो बच्चों के साथ बुधवार को अंचल परिसर में अनशन पर बैठ गयी। महिला के अनशन के समर्थन में कई लोग भी अनशन स्थल पर जुट गए है। पीड़िता बुच्ची देवी ने बताया कि उनके पति राम अवतार पासवान की मौत 23 फरवरी 2020 को ट्रैक्टर दुर्घटना में हो गयी। घटना के बाद अधिकारियों ने सरकारी मदद का आश्वासन दिया।

1

इस संबंध में अरेड थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई, लेकिन, घटना के दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी अबतक कोई मुआवजा की राशि नहीं मिली है। जबकि, इन दो वर्षों में हजारों रुपये गांव से अंचल की चक्कर काटने में खर्च हो गए। बावजूद, कोई सुनवाई नहीं हुई तो वे अपने बच्चों के साथ अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हुई।

2

उधर, आपदा मद से ही मुआवजा की राशि नहीं मिलने से परेशान ब्रह्मपुरा के अकुली गांव के सिंघेश्वर राम व शिवचरण राम भी अनशन स्थल पर बैठ गए है। पीड़ितों ने बताया कि उनदोनो का बेटा 12 नवंबर 2021 को  दुर्घटना में खत्म हो गया। इस संबंध में अरेर थाना में कांड भी दर्ज है। बावजूद, उनलोगों को भी आपदा मद से मिलने वाली मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है।

इस संबंध में बेनीपट्टी अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि आपदा मद में आवंटन नहीं होने के कारण मुआवजा नहीं दिया गया है। आवंटन होते ही सभी पीड़ितों को मुआवजा सरकारी प्रावधान के अनुसार दिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post