बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के ई किसान भवन के सभागार में बुधवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ डॉ रवि रंजन ने किया। जबकि, संचालन बीएओ सुदर्शन सिंह ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि यहां की जमीन उपजाऊ है। लेकिन, भूमि सीमित है। जबकि, खाद्यान्न की आवश्यकता अधिक हो गयी है। जिसको देखते हुए अगर किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करे तो काफी फायदेमंद होगा। 

1

बीडीओ ने कहा कि किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर आगामी फसलों के लिए बुआई करना चाहिए, ताकि, अधिक उपादान हो सके।

2

इससे पहले रबी महोत्सव की विधिवत उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी, बीडीओ डॉ रवि रंजन, उप प्रमुख अशोक चौधरी, बीएओ सुदर्शन सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ मंगलानंद झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उधर, उद्घाटन सत्र के समापन के साथ ही रबी महोत्सव महज उद्घाटन तक ही सिमट कर रह गया। इसी दौरान जनप्रतिनिधियों के बीच नाश्ते का वितरण कर दिया गया। जिसे लेकर जनप्रतिनिधि बैठक से बाहर निकलते रहे। बाहर खड़े कई किसानों ने रबी महोत्सव के सफलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, उक्त कार्यक्रम में महज कुछ ही किसान थे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को बुलाकर सम्पन्न किया गया है। आक्रोशित किसानों ने रबी महोत्सव से किसानों को कोई फायदा नहीं होने की बात कही।

इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ यूडी सिंह, रामसुंदर महतो, हेमचंद्र ठाकुर, बीटीएम मधुमिता, एटीएम रोहित कुमार, प्रणव कुमार, नरेंद्र ठाकुर, नवीन नदाफ, शैलेन्द्र झा, वरुण चौधरी, संजय झा, सुशील मंडल आदि किसान सलाहकार मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post