बेनीपट्टी(मधुबनी) जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पुनः अध्यक्ष बनने पर बेनीपट्टी के जेडीयू नेताओं ने बधाई दी है। जेडीयू के सांगठनिक चुनाव में श्री कुशवाहा के निर्विरोध चुने जाने पर युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव झा मुन्ना व बेनीपट्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासू ने बधाई देते हुए कहा कि, उमेश कुशवाहा एक कुशल संगठनकर्ता है। इनके पिछले कार्यकाल में पार्टी का विस्तार काफी तेजी से हुआ है। लोग जेडीयू से जुड़ रहे है। जेडीयू हर स्तर से बढ़ रही है। आगे भी पार्टी सिद्धांत के बल पर आगे बढ़ेगी।
1
उन्होंने कहा कि जेडीयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार है। उनके कार्यो से लोग खुश है। पार्टी गली गली में मजबूत हो रही है।
2
पार्टी के देवचन्द्र सिंह, अशोक कुमार रंजन, मो.जुल्फिकार, चंद्रदेव मंडल, रामकिशोर पासवान, वरुण यादव, विभूति झा, विनोद मंडल, कमलकांत ठाकुर आदि थे।
Follow @BjBikash